उत्तरदायित्व

  • एडवाइजर (पूर्व) : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार
  • सदस्य : सेंट्रल प्रेस एक्रिडेशन कमेटी, भारत सरकार
  • सदस्य (पूर्व) : पीएसी, डीएवीपी, भारत सरकार
  • सोसायटी मेंबर (पूर्व) : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन सोसायटी, नई दिल्ली
  • सीनेट सदस्य (पूर्व) : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
  • सदस्य (पूर्व) : समाचार पत्र अप्रूवल समिति

पुरस्कार-प्रोत्साहन

  • माणक अलंकरण : खोजपूर्ण और रचनात्मक पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक; 1989 में इस पुरस्कार के सबसे युवा विजेता होने का सौभाग्य मिला।
  • लोक विकास पुरस्कार : “रहस्योद्घाटन के कठोर और कंटीले मार्ग पर चलकर अंधेरी गुफाओं, दनदनाती गोलियों के बीच तालेबंद तिजोरियों से तथ्य जुटाने के लिए।”
  • नंदकिशोर पारीक पत्रकारिता सम्मान : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला राजस्थान का सर्वोच्च सम्मान।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : पत्रकारिता क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए प्रतिष्ठित पिंक सिटी प्रेस क्लब द्वारा प्रदान किया गया।
  • महाराजा माधोसिंह पुरस्कार : जयपुर के पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर सवाई श्री भवानी सिंह ने पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सिटी पैलेस में सम्मानित किया।
  • श्रीगोपाल पुरोहित सम्मान : पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार।
  • वृत्तपत्र गौरव सम्मान : विश्वसनीय पत्रकारिता द्वारा देश की सेवा और राजस्थान को गौरवान्वित करने के लिए।
  • वैश्विक ब्राह्मण नेता पुरस्कार : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए “सर्व ब्राह्मण सभा” की ओर से यह पुरस्कार माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदान किया।
  • मानव मित्र सम्मान : पूर्व राज्यपाल श्री एन.एल. टिबरेवाल ने शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
  • अन्य : विवेकानंद गौरव सम्मान, महाराणा प्रताप पुरस्कार, राष्ट्रीय संचेतना सम्मान, राजस्थान पत्रिका विशेष पुरस्कार, शरद दुबे स्मृति पुरस्कार सहित विविध।