• अमेरिका : 2016 के बहुचर्चित राष्ट्रपति चुनाव के कवरेज के लिए; आम धारणा के विपरीत डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत का आकलन प्रस्तुत किया, जो अंततः सही साबित हुआ।

  • कनाडा : 21वीं सदी में बदलते राजनीतिक-सामाजिक प्रतिमानों का अध्ययन और लंबे समय बाद हुए सत्ता परिवर्तन के प्रभावों की पड़ताल करना इस यात्रा का उद्देश्य था।

  • इंग्लैंड : भारतीय मूल के निवासियों की बढ़ती सक्रियता और प्रो-इंकम्बैंसी की स्थापित हो रही परंपरा को समझने के लिए।

  • फ्रांस : तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत के साथ उनके राजकीय दौरे पर।

  • चीन : शी जिनपिंग के उदय के साथ चीन की बदलती वैश्विक छवि और भारत-चीन संबंधों पर इसके प्रभावों के आकलन के लिए।

  • वियतनाम : अमेरिका-वियतनाम युद्ध के कारण आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक परिवेश पर होने वाले दीर्घकालिक प्रभावों के अध्ययन के संबंध में।

  • सिंगापुर : एक प्रयास यह समझने का कि दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल एक द्वीप किस तरह सतत विकास के मॉडल के रूप में वैश्विक मंच पर उभरा है।

  • कंबोडिया : बौद्ध धर्म के व्यापक प्रभाव और लगातार बढ़ते पश्चिमी हस्तक्षेप के बावजूद हिंदू रीति-रिवाजों, मूर्ति पूजा और पौराणिक कथाओं के प्रचलन को समझने की एक रोचक यात्रा।

  • त्रिनिदाद एवं टोबैगो : तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत के राजकीय दौरे की कवरेज के लिए।

  • गुयाना : तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत के राजकीय दौरे के कवरेज के लिए।

  • श्रीलंका : उग्रवाद पर नियंत्रण के दावों की पड़ताल के सिलसिले में की गई इस यात्रा ने वहां के जर्जर होते आर्थिक ढांचे की शुरुआती तस्वीर भी सामने रखी।

  • नेपाल : लोकतंत्र की बहाली के बाद उपराष्ट्रपति बने परमानंद झा का साक्षात्कार किया। नेपाल के भविष्य में भारत की संभावित भूमिका के बारे में उनकी दृष्टि ने यात्राओं की एक श्रृंखला को जन्म दिया।

  • भूटान : यह यात्रा उस देश को समझने की दृष्टि से थी, जो दुनिया के बाकी हिस्सों से खुद को अलग-थलग रखते हुए भी खुशी और संतोष से भरे लोगों की भूमि के रूप में देखा जाता है।

  • थाईलैंड : संस्थागत वेश्यावृत्ति के दीर्घकालिक प्रभावों को समझने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं के बीच इस व्यवस्था की स्वीकृति के कारणों को समझने के लिए एक शैक्षणिक दौरा।

  • इंडोनेशिया : इस यात्रा ने भ्रष्टाचार, नस्लीय भेदभाव और क्षेत्रीय संघर्ष से जूझ रहे उस देश की व्यापक तस्वीर पेश की, जो चुनौतियों के बावजूद भविष्य का रास्ता बनाता हुआ दिखाई देता है।